फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के घर कूदे चोर, नकदी सहित 14 लाख की चोरी

विज्ञापन
खागा के विजय नगर मोहल्ले में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। विजय नगर मोहल्ले में रहने वाले लेखपाल के घर में दिन दहाड़े चोर नकदी व जेवर पार समेत 14 लाख का माल पार कर ले गए। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए। देर शाम पुलिस को सूचना मिली तो जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामरूप पाल राजस्व लेखपाल हैं। वह विजय नगर मोहल्ले में परिवार समेत रहते हैं। वर्तमान में वह सदर तहसील में तैनात है।
बुधवार को किसी काम से लखनऊ गए थे। घर में पत्नी व वृद्ध माता-पिता रहते है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीनों तहसील के पीछे चल रहे एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान घर में बाहर से ताला बंद था।
विज्ञापन

परिवार शाम छह बजे घर लौटा तो घर में रखी अलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को खबर मिली तो कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
रामरूप पाल के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में घुसे और करीब चार लाख रुपये नकद व दस लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए है। यह पैसा व नकदी उन्होंने अपनी भतीजी की शादी के लिए रखा हुआ था। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें