फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उधन्नापुर-लखनऊ मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल है। मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन जब परिजन नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। पुलिस को घटनास्थल पर कोई हेलमेट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी सूरजभान (24) किसी काम से शहर के रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। वह उधन्नापुर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार सुदीप घायल हो गया। परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ मौके पर पहुंच गई।
गुस्साए लोगों ने घटनास्त्ल पर ही जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन नहीं माने तों पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी भांज दी और शव को उठाकर गाड़ी में रखकर मोर्चुरी ले आए। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें