फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में सवार महिला का मंगलसूत्र छीनकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंपो में सवार महिला का मंगलसूत्र छीनकर युवक भाग गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जांच में दिव्यांग युवक के मंगलसूत्र छीनकर भागने की बात सामने आई।
विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला जेल किला निवासी हसीन बानो बहू हिना के साथ मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुरा में रिश्तेदारी में जा रही थी। नेकपुर ओवर ब्रिज पर बस से उतरकर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड पर टेंपो में बैठ गई। इस दौरान युवक ने उनके गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और ओवरब्रिज के ऊपर भाग गया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में दिव्यांग युवक के मंगलसूत्र छीनने की बात सामने आई। वह नेकपुर ओवर ब्रिज के ऊपर से गड्डे में कूद कर भाग गया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज कर्नलगंज ने उनको घटना की जानकारी नहीं दी। जानकारी के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें