फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ को मारा कर वीडियो किया वायरल, दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24
विज्ञापन

मगरमच्छ को मारने में 12 पर रिपोर्ट
गोताखोरों से काली नदी में तलाश कराया गया शव, नहीं मिला
क्रासर
वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। काली नदी से निकले मगरमच्छ को लाठी डंडों से मारने के मामले में वन विभाग के कर्मचारी ने मानदाता गांव के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोताखोरों ने नदी में मगरमच्छ के शव की तलाश भी कराई लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों पर कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में काली नदी से निकलकर एक मगरमच्छ मदनुपर के मजरा मानदाता के खेत में आ गया था। मगरमच्छ को देखकर खेत में का कर रहे युवकों ने शोर मचाया। इस पर कई और युवक पहुंच गए। युवकों ने लाठी डंडों से पीट कर मार डाला और उसका शव काली नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

मगरमच्छ को मारने का वीडियो गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो देखकर सोमवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी उदय प्रताप सिंह, राजकुमार, परशुराम व वनरक्षक अमित कुमार, सचिन कुमार, लोकेश लावनियां दरोगा बलराज भाटी के साथ मानदाता गांव पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने गोताखोरों से कई घंटे तक काली नदी में मगरमच्छ के शव की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। जांच के बाद वनरक्षक अमित कुमार ने गांव के लल्लोप, विजनेश, बड़े लल्ला, गुल्ले, शिवमंगल, धुरूप और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मगरमच्छ को लाठी डंडों से मार डालने की तहरीर दी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें