फर्रुखाबाद। जिला स्तरीय एवं खड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षकों पर बीएसए ने कार्रवाई की है। शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। इसका अंकन सेवा पुस्तिका में दर्ज करने का बीईओ को आदेश दिया है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कलार बढ़पुर की सहायक अध्यापिका सुषमा देवी, कुसुमलता वर्मा, सरिता त्रिपाठी, अनुदेशक रचना मिश्रा, अभिषेक कुमार, आराधना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय ढिलावल कन्या बढ़पुर के प्रधानाध्यापक सत्यभामा राठौर, रंजना, स्वेता, शिक्षामित्र सुचिता शाक्य, प्राथमिक विद्यालय ढिलावल के प्रधानाध्यापक शिखा दुबे, सहायक अध्यापिका निरूपमा रानी, दीपिका अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान विद्यालय से अनुपस्थित मिले थे।
प्राथमिक विद्यालय संतोषापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति शाक्य और प्राथमिक विद्यालय भिडौर शमसाबाद की सहायक अध्यापिका सरिता भी निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनुपस्थित मिलीं थीं।