फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट रिकार्ड रूम के अग्निकांड में दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर स्थित भू-राजस्व अभिलेखालय (रिकार्ड रूम) में चार फरवरी को आग लगने के मामले में लापरवाही पाए जाने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में चार फरवरी को संदिग्ध हालात में आग लगने से परगना शमसाबाद व भोजपुर की हजारों खतौनी व अभिलेख जलकर राख हो गए थे। फायर ब्रिगेड ने छह घंटे में आग पर काबू पाया था। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में अतिरिक्त एसडीएम पद्म सिंह व एसडीएम संजय सिंह की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच आख्या तलब की थी।
इसके बाद एडीएम ने आग से जले अभिलेखों की सूची बनवाई। रिकार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए थे। बयानों को भी जांच के बिंदुओं में शामिल किया गया। अपर जिलाधिकारी सुुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि आग लगने के मामले में कर्मचारियों की लापरवाही पायी गई है।
विज्ञापन

लापरवाही के मामले में आरआरके प्रदीप अवस्थी व एआरके ऋतुराज को निलंबित कर कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि बस्ता बरदार सुरेंद्र सिंह व एआरके योगेंद्र कुमार के खिलाफ वेतन आदि रोकने की विभागीय कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर को जांच सौंपकर आरोपपत्र दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें