अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। पांचाल घाट गंगा के तट पर मेला रामनगरिया इस बार तीन किलोमीटर क्षेत्र में लगाया जाएगा। भीड़ बढ़ने की संभावना से 500 मीटर क्षेत्रफल बढ़ाया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए मुंडन करने वालों के लिए टेंडर भी निकाला जाएगा। मेला 17 जनवरी से लगाया जाएगा।
पांचाल घाट पर माघ के महीने में लगने वाले मेले में हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बदायूं, इटावा, मैनपुरी, मध्य प्रदेश व राजस्थान से हजारों कल्पवासी आते हैं। मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने तैयारियों का जायजा लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन से पैंटून पुल के लिए मंजूरी मिल गई है। मेला से पहले पैंटून पुल बन जाएगा।
व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया है कि इस बार कल्पवासी पिछले साल से अधिक आने की संभावना है। इसलिए मेला का क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है। करीब तीन किलोमीटर की परिधि में मेला लगेगा।