फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दो माह की थी गर्भवती, फांसी से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फंदे पर लटकी मिली महिला की मौत फांसी लगने से दम घुटने से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। वह दो माह की गर्भवती भी थी। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होन के बाद पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के जाजपुर गोवा निवासी संजीव उर्फ छोटू की पत्नी शशि का शव सोमवार को घर के कमरे मे फंदे पर लटका मिला था। इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव पुरैला निवासी पिता राजेंद्र ने पति, ससुर राकेश बाबू, सास गुड्डी देवी, ननद नीलम, संगम, जेठ राजीव कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों की मुताबिक महिला की मौत फांसी लगने से दम घुटने से हुई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वह दो माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें