फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम के शव में पौन इंच की पीतल की गोली मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल के बंदी शिवम की मौत गोली लगने और अधिक खून बहने से हुई है। इसकी पुष्टि खुद डीजी जेल ने की है। पोस्टमार्टम में शिवम के पेट में पौन इंच की पीतल की गोली निकली है। पीतल की गोली इंसास राइफल व एके-47 के कारतूस में होती है। 315, 32 व 38 बोर के असलहों के कारतूस में रांगे की गोली होती है।
विज्ञापन

जिला जेल में रविवार रात हुए बवाल में बंदी शिवम निवासी गांव जैनापुर थाना राजेपुर की मौत हो गई थी। उसी रात सीएमओ की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शिवम की कोख के पास हड्डी में गोली (बुलेट) फंसी मिली थी। उसे सील कर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।
प्रशासन के खौफ से हालांकि डॉक्टर शिवम के शरीर से गोली निकलने की जानकारी देने से बचते रहे, लेकिन सूत्रों ने पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि कर दी थी। सोमवार को जांच के लिए आए डीजी जेल आनंद कुमार ने गोली लगने से शिवम की मौत होने की पुष्टि कर दी। सूत्रों के अनुसार शिवम के पेट में लगभग पौन इंच की पीतल की गोली मिली है। पुलिस लाइन के एक रिटायर्ड आर्मोरर ने बताया कि 315, 32 व 38 बोर के कारतूस में रांगे की गोली (बुलेट) होती है। इंसास राइफल और एके 47 की गोली पीतल की होती है। जेल में बवाल को नियंत्रित करने गए पुलिसकर्मियों के पास आधुनिक असलहे भी थे।
विज्ञापन

आगजनी के आठ नमूने लखनऊ भेजे गए
जिला जेल में बंदियों ने अस्पताल, चक्र कार्यालय सहित बैरक में आग लगा दी थी। फोरेंसिक टीम ने आगजनी के आठ नमूने एकत्र किए थे। इन नमूनों को मंगलवार को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें