फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बोला, सीज बाइक का इंजन मेरी बाइक में लगा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरह चौकी के सिपाही व बाइक मिस्त्री के बीच में इंजन बदलने की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें सिपाही सीज बाइक का इंजन अपनी बाइक में लगाने के लिए मिस्त्री से कह रहा है। इस साजिश में एक अन्य सिपाही भी शामिल है। किसी ने तीनो की बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह में तैनात सिपाही मोहरिस अली, एक अन्य सिपाही व बाइक मिस्त्री बातचीत करते दिख रहे हैं। सिपाही मोहरिस की बाइक का इंजन खराब हो गया। उसने एक मिस्त्री को चौकी पर बुलवाया। सिपाही ने चौकी में खड़ी पकड़ी गई बाइक के इंजन के पार्ट अपनी बाइक में लगाने के लिए कहा। मिस्त्री ने कहा कि दो बाइकों के इंजन खोलने में छह घंटे का समय लगेगा।
दूसरे सिपाही ने कहा कि दोनों बाइक शाम को मिस्त्री की दुकान पर खड़ा कर दो। सुबह वापस ले आएंगे। सिपाही मोहरिस ने कहा कि बाइके ले जाने से चौकी इंचार्ज को पता चल जाएगा। मिस्त्री ने कहा कि ये काम दरोगा की जानकारी में नहीं हो रहा है क्या। सिपाही ने कहा कि दरोगा को पता चल गया तो सब कुछ बेकार हो जाएगा। गलत काम गलत ही होता है। सिपाही की बाइक का इंजन दुकान पर और चौकी पर खड़ी बाइक का चौकी में खोलने की बात तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश पाल ने कहा कि पूरे मामले में चौकी इंचार्ज सरह से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर अधिकारियों को सूचना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें