फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूरत मोरया

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बजरिया में गणेश मूर्ति के पास बैठकर भजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गणेश उत्सव का दौर अपने चरम पर है। मंदिरों, घरों में पधारे गजानन के पूजन की धूम मची है। भोर से ही वेदमंत्रोच्चार से माहौल धर्ममय हो जाता है। विसर्जन यात्राएं भी शुरू हो जाती हैं। झांकियां भी सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर, साहबगंज चौराहा, लाल सराय, रेलवे रोड, पलरिया, बीबीगंज आदि तमाम स्थानों पर मंदिरों और घरों में भगवान गणेश का पूजन सुबह होते ही होने लगता है। मोहल्लों की महिलाएं, पुरुष गणेश जी की आरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर रही हैं। शाम होते ही महिलाएं संकीर्तन कर भक्तिमय माहौल कर रही हैं। दिन में झांकियां भी सजाई जाती हैं। बजरिया के अजय सक्सेना, नीलम, अर्जुन सक्सेना व बाग लकूला में झांकियां सजाई गईं। बाग लकूला में गणेश पंडाल में शनिवार को हुए कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के स्वरूपों के नृत्य देखने के लिए खासी भीड़ रही। मनीष, सौरभ, राहुल, विनीत शाक्य, सोहनलाल सुरजीत शाक्य, रामतीरत और सीलू ने व्यवस्था देखी।
अयोध्या की तिरंगा यात्रा में जाने की बनाई रणनीति
फर्रुखाबाद। आम आदमी पार्टी ने बूरा वाली गली स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनय मिश्र की देखरेख में अयोध्या में 14 सितंबर को होने वाली तिरंगा यात्रा में जाने की रणनीति तैयार बनाई। इस मौके पर राज गौरव पांडेय, राम गोपाल वर्मा, जितेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे। (संवाद)

शहर के मोहल्ला बाग लकूला में गणेश पंडाल में नृत्य करते राधा-कृष्ण के स्वरूप। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें