फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे जिले से न निकाले जाने के विरोध में जिला पंचायत सदस्य रिंकू कटियार व अन्य लोग रविवार को चौथे दिन भी धराना स्थल पर डटे रहे। उनकी मांग है कि गंगा जिले से होकर निकली हैं तो गंगा एक्सप्रेसवे भी जनपद से ही होकर गुजरना चाहिए।
कलक्ट्रेट में परिसर में चल रहे धरने में चौथे दिन रविवार को सपा नेता डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य राठौर, जिला पंचायत सदस्य भोला यादव, फर्रुखाबाद विकास मंच के राहुल जैन, राजीव यादव, रिंकू यादव, मंजीत सोमवंशी ने पहुंचकर समर्थन दिया। सभी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद से निकालने के लिए वह आंदोलनकारियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से निकाले जाने का आदेश सरकार नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान राधेश्याम श्रीवास्तव, प्रधान विक्कू यादव, पंकज यादव, गौरव यादव, फैज अहमद मदारी गंगवार, मिथलेश कटियार, अंशु गंगवार, प्रतीक गंगवार आदि उपस्थित रहे।
कायमगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी समिति में व्यापारी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे निकालने के लिए सांसद, विधायक व अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग करेंगे। यदि मांग पूरी न हुई तो अनशन किया जाएगा। जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, मयंक दुबे, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दिनेश बाथम आदि ने विचार व्यक्त किए। (संवाद)