फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 महिला मैट को प्रशिक्षण में नाप-जोख करना समझाया

विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक सभागार में महिला मेटों को प्रशिक्षण देते एडीओ व एपीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
33 महिला मेट को नाप-जोख करना सिखाया
विज्ञापन

कमालगंज। महिला स्वयं सहायता समूह की 33 मेट को मनरेगा कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। जाबकार्ड आवेदन की प्रक्रिया, श्रमिकों द्वारा काम की मांग से लेकर मजदूरी भुगतान तक की जानकारी दी गई। मिट्टी आदि के काम की नाप-जोख करना भी सिखाया गया।
ग्राम पंचायत में 20 व इससे अधिक श्रमिक मनरेगा में काम करेंगे तो एनजीओ की महिला मेट कार्यस्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्था देखेंगी। 304 रुपये दिन के हिसाब से उन्हें मानदेय मिलेगा। प्रथम चरण में 33 ग्राम पंचायतों की मेट का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को ब्लॉक सभागार में शुरू हुआ।
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशाम सिंह यादव , सहायक विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक केपी मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया। लंबाई, चौड़ाई, गहराई के हिसाब से मनरेगा में कराए गए मिट्टी आदि के काम की नाप करना भी सिखाया गया। मनरेगा से संबंधित सात रजिस्टरों के बारे में बताया गया।
इन ग्राम पंचायतों में महिला मेट देखेंगी काम
प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायतों में महिला मेट द्वारा काम देखने के लिए प्रशिक्षण दिया गया उनमें नगरिया, भोजपुर, कुमहौली,मकरंदनगर, मेदाश्यामपुर, नहरैया, नरायनपुर गढ़िया, नसरतपुर, रजीपुर, माझगांव, रठौरा नगला नींव, समदपुर, टाडाबहरामपुर, ताजपुर,
विज्ञापन

सिरोंज, हुसैनपुर नौखंडा, कैंटहा, कमालपुर, करीमगंज, ख़ुदागंज, पट्टीकतरौली, अहिमलापुर, बहोरिकपुर, बलीपुर, भरतामऊ, बीबीपुर, बिड़हैल, देवरान गढ़िया, गदनापुर, गदनपुर तुर्रा समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें