फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर-डे पर सीएनआई रखा में हुई विशेष प्रार्थना

विज्ञापन
घुमना स्थित सिटी चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर-डे पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रहने का संदेश दिया। बच्चों को उपहार दिए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के रखा स्थित सीएनआई चर्च में ईस्टर-डे पर कार्यक्रम हुआ। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अलीगढ़ से आए मुख्य वक्ता रॉकी गार्डनर और उनकी पत्नी सपना गार्डनर ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की जानकारी दी।
ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। आराधना के बाद बच्चों को उपहार बांटे गए। युवाओं ने चर्च में भंडारे का आयोजन किया। इसमें प्रभु यीशु की वाणी कि मैं भूखा था, तुमने मुझे खाना खिला दिया। मैं प्यासा था तुमने मुझे पानी पिला दिया। मैं बंदी गृह में था, तुम मुझसे मिलने आए। मैं बीमार था तुमने मेरी सुधि ली। प्रभु यीशु ने कहा था कि जिसने छोटे से छोटे किसी एक व्यक्ति के साथ किया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा मनीष पीटर, अंशुल प्लूमर, राहुल मैसी, गौरव सिंह, लकी सिंह, अमित यूनस, सविता आइजिक, जेराल्ड हिल्स, स्टैंडली हिल्स आदि मौजूद रहे। उधर शहर में घुुमना के पास स्थित सिटी चर्च में प्रार्थना सभा में लोग शामिल हुए। छात्राओं ने गीत गाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें