फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ की टीम ने 177 अंक प्राप्त कर चल बैजतीं पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतरजनपदीय 26वीं पुलिस एथलीट प्रतियोगिता में फतेहगढ़ की टीम ने 177 अंक प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। महिला वर्ग में कानपुर नगर की टीम ने 149 अंक हासिल कर विजेता बनी। एएसपी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय 26वीं पुलिस एथलीट प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो में फतेहगढ़ की टीम ने कानपुुर नगर की टीम को शिकस्त देकर विजय हासिल की। महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीम ने फतेहगढ़ की टीम को हरा दिया। फतेहगढ़ की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में 177 अंक प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। महिला वर्ग में कानपुर नगर की टीम ने 149 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एएसपी अजय प्रताप ने विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एएसपी अजय प्रताप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है, लेकिन हारने के बाद खिलाड़ियों में दो गुनी मेहनत करके जीतने की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन

खेलकूद से शरीर स्वस्थ व मन प्रसन्न रहता है। इसलिए खेलकूद की ऐसी प्रतियोगिता का विभाग की ओर समय-समय पर आयोजन होता रहता है। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस दौरान सीओ लाइन प्रदीप कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा , प्रतिसार निरीक्षक कमला प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
पुलिस एथलीट प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रबल पाठक, संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, शोभा कुमारी ने शानदार भूमिका निभाई। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में सहयोग के लिए पीटीआई सुनील कुमार, अब्दुल हमीद, जगदीश बघेल, रंजीत सिंह, बृजकिशोर भदौरिया लगे रहे। इन लोगों को एएसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फर्रुखाबाद। एथलीट प्रतियोगिता में रविवार को 42 किलोमीटर साइकिल मैराथन में फतेहगढ़ को छोड़कर किसी जनपद के खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया। फतेहगढ़ के मीडिया सेल के सिपाही अरविंद चाहर ने प्रथम व फील्ड यूनिट में तैनात सिपाही सचिन चाहर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अरविंद चाहर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सचिन चाहर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें