फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता लापता, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक मोहल्ले रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पांच फरवरी को दुष्कर्म पीड़ित लड़की लापता हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की दो सहेलियों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लड़की की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की को बगिया सोहनलाल निवासी गणेश मिश्रा ने बहाने से अपने घर में बुलाया था। आरोप है कि वहां गणेश, प्रेमनगर गांव के अजय बाथम और कूंचा मोहल्ले के रोहित कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
इधर पांच फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित लड़की लापता हो गई। लड़की की मां ने बताया कि आरोपियों के परिजनों मामले में समझौता करने का दबाव बनाया था। उनके इनकार करने पर पांच फरवरी को आरोपियों के साथी निखिल शाक्य ने पीड़ित लड़की की दो सहेलियों की मदद से उसे बहलाकर कहीं गायब कर दिया। लड़की की मां ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मां की तहरीर पर सुभानपुर गांव निखिल शाक्य, लालबाग गांव की रोशी खान और ट्रांसपोर्ट चौराहा निवासी आरोही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें