फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़े छात्र की हत्या में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। इलाके में पांच दिन पहले हुई छात्र की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले छात्र के पिता के दोस्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साजिशकर्ता ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए कहा कि जमीनी रंजिश में दूसरे लोगों को फंसाने के लि उसने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अजय प्रताप ने नवाबगंज थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नवाबगंज कस्बा निवासी परचून दुकानदार का 13 वर्षीय बेटा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता था। शनिवार शाम पांच बजे छात्र खेलने के लिए घर के बाहर गया था। इसके बाद लापता हो गया था। रविवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित सरसों के एक खेत में उसका शव बोरे के अंदर मिला था। पिता तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी दिनेश, राम प्रकाश, सत्यवती, वंदना, अमर, घोलू, पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो सभी खुद को बेगुनाह बताते रहे। जब पुलिस ने सख्ती की तो आरोपियों ने सच उगल दिया। पता चला कि छात्र के पिता ने कस्बा निवासी धनपत की जमीन अपने दोस्त सत्यपाल को बिकवा दी थी। उस जमीन पर कस्बा के दिनेश का कब्जा है। सत्यपाल ने राजनैतिक हस्तक्षेप से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। इस पर सत्यपाल ने दिनेश व उसके भाई राम प्रकाश को हत्या के मामले में फंसाने की साजिश रची।
इसके लिए उसने कस्बा के अहिवरन से संपर्क किया। अहिवरन की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके बेटे की शादी नहीं हो पा रही। सत्यपाल ने बेटे की शादी करवाने का झांसा दिया। इस पर अहिवरन घटना को अंजाम देने के लिए राजी हो गया। घटना के दिन सत्यपाल छात्र को बहलाकर अहिवरन के घर ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और फिर गला घोटकर हत्या कर दी। पूछताछ में कस्बा निवासी रोहित व पुष्पेंद्र के भी घटना में शामिल होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छात्र की हत्या में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगी दो बोरियां, एक डंडा, सफेद अंगोछा, गला घोटने में प्रयुक्त बिजली का तार, सफेद रंग की रस्सी, आरोपियों की खून से सनी दो कमीज, एक हथौड़ी का बेंट बरामद की है।
कानपुर नगर से आई फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले छात्र के खून का आरोपी अहिवरन के घर पर मिले सामान में लगे खून से मिलान किया। बेंजीडीन टेस्ट किया तो दोनों से मिला खून एक ही शख्स का पाया गया। बेंजीडीन टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपियों के सामने रखी तो सत्यपाल व अहिवरन ने सब सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें