फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा न लिखने से खफा व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
शहर के नाला मछरट्टा पर सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकानदार की गोलक से 12 हजार रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए व्यापारियों ने नाला मछरट्टा पर जाम लगा दिया। पुलिस के रिपोर्ट लिखने के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुला। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी अशोक कुमार भारद्वाज की दरीबा पूर्व में किराना का दुकान है। मंगलवार की सुबह छह बजे एक शातिर ने सिगरेट ली। दुकानदार जब झाड़ू लगाने लगा तो एक युवक गोलक से 12 हजार रुपये लेकर भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर नखास चौकी पुलिस भी पहुंची। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा व्यापारी नाला मछरट्टा पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे लोहाई रोड, गुदड़ी रोड, साहबगंज चौराहा रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही नखास चौकी पुलिस पहुंची। व्यापारियों से फोन पर कोतवाल से बातचीत कराई गई। कोतवाल ने रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सामान्य हो सका। जाम से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। नन्हें पंडित, अंजू सुल्तानी, रवि भारद्वाज, जकी सलमानी, नितिन गुप्ता, सलमान खान, नाजिम खान, अवनीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें