फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों को सूखा भूसा खाते देख नोडल अधिकारी खफा

विज्ञापन
शमसाबाद स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करतीं नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला को कान्हा गोशाला के निरीक्षण में गोवंश बिना दाना के सूखा भूसा खाते मिले। जबकि चार प्रकार का पशु आहार रखा मिला। सर्दी से बचाव के लिए पशुओं पर झूल भी नहीं डाली गई। यह देखकर नोडल अधिकारी ईओ की नाराजगी जताई और अव्यवस्थाओं को सुधारने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी के साथ नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में बनाए गए कमरों को भी देखा। ईओ ने गोशाला में 273 पशु होने की जानकारी दी, लेकिन पशुओं के टैग लगाने की जानकारी ईओ नहीं दे पाए। खुले में पशु रहते हैं, सर्दी से बचाव के लिए उन पर झूल भी नहीं डाली गई थी।
पशुओं को खाने के लिए जो सूखा भूसा डाला गया, उसमें दान भी नहीं था। यह देखकर नोडल अधिकारी ने ईओ की फटकार लगाई और अव्यवस्थाओं में सुधार की चेतावनी दी। पशुओं के लिए एक प्रकार का पशु आहार मंगाया जाना था, लेकिन निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को गोशाला में चार प्रकार के पुश आहार रखा मिला। उन्होंने एक ही प्रकार का पशु आहार मंगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को हरा चारा भी खिलाया जाए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत सिंह और नगर पंचायत कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें