फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड धारकों को मुफ्त चना, तेल भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अगले माह सरकार कार्डधारकों को राशन के साथ नमक, चना व तेल भी मुफ्त मिलेगा। मुफ्त राशन की सौगात शासन से मार्च तक के लिए दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कार्ड धारकों को मार्च तक के लिए मुफ्त राशन की सौगात दे दी है। दिसंबर से अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो आयोडीन नमक, एक लीटर तेल (रिफाइंड या सरसों का तेल) व एक किलो चना या दाल भी मुफ्त मिलेगा। नैफेड द्वारा ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर इसकी आपूर्ति की जाएगी। राशन वितरण के संबंध में शासन के संयुक्त सचिव विनोद कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मार्च 2022 तक मुफ्त राशन वितरण से जिले के करीब तीन लाख 55 हजार राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। इन कार्डों पर करीब 13 लाख 70 हजार यूनिट हैं। अब राशन के साथ नमक, चना व तेल भी मुफ्त मिलने से लोगों को रसोई के बजट में भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन से मुफ्त राशन वितरण का आदेश जारी किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त की योजना नवंबर तक की है। दिसंबर से राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम दर की जगह पांच किलो प्रति यूनिट राशन निशुल्क मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें