फर्रुखाबाद। लखनऊ में चल रही राज्यस्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षक की पुत्री मांडवी सोमवंशी ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल जीता।
लखनऊ से लौटने पर शुक्रवार को स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव (एथलेटिक्स कोच) और क्रिकेट कोच अमिताभ पान ने मांडवी को मिठाई खिलाई और सम्मानित किया। मांडवी ने बताया कि पिता नरदेव सिंह केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और मां सीमा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
मांडवी ने बताया कि वह मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं।