फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
रोपी मनोज उर्फ गब्बर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। सेल्समैन को बंधक बनाकर शराब लूटने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कासगंज जिले में लूट, डकैती, हत्या जैसे 29 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बगिया निवासी रोहित तिवारी की गांव विराहिमपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन इनाम सिंह 3 दिसंबर 2019 को रात आठ बजे दुकान से अपने गांव लुखड़ापुर जा रहा था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर चाबियां छीन ली थीं। बदमाश शराब की दुकान खोलकर कई पेटी शराब और 15 हजार रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लूट में इस्तेमाल कार व आरोपी सुरजीत सिंह निवासी ग्राम जिनौल कोतवाली पटियाली जिला कासगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बाद में एटा के ही थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी सहदेव यादव, बृजेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। चौथा आरोपी गब्बर फरार था। मंडी चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने फरार चल रहे 15 हजार के इनामी मनोज उर्फ गब्बर को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि गब्बर पर कोतवाली पटियाली में लूट डकैती, चोरी, हत्या के 29 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें