फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने एक पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर नगदी और लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची बेटी और दामाद ने मकान के अंदर सामान बिखरा देखा। मकान मालकिन बरेली गमी में गईं थीं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के नरायनपुर में सेवानिवृत्त सैनिक स्व.रामसरन का मकान है। उसमें उनकी पत्नी शकुंतला रहती हैं। शकुंतला ने अपनी बेटी ज्योति की शादी वनखड़िया निवासी चंदन सिंह के साथ की थी। शकुंतला के देवर बरेली में रहते हैं। उनके यहां गमी होने पर वह बीते सप्ताह बरेली गईं थीं। चोरों ने सोमवार रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में रखे बक्से और अलमारी खंगाल ली। मंगलवार सुबह पड़ोसी सुरजीत ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी शकुंतला की बेटी ज्योति को दी। ज्योति और उसके पति चंदन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान को देखा, तो सभी अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी शकुंतला को भी दी गई। दोपहर बाद वह पहुंच गईं।
सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। ज्योति ने पुलिस को तहरीर दी है। घर से दो सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, टॉप्स, दो अंगूठी, करधनी, दो जोड़ी पायल और 20 हजार रुपये चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें