फर्रुखाबाद। डस्ठौन की दावत देने बाइक से जा रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। घायल दूसरे भाई का इलाज शुरू है। एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव अमरौली निवासी अंकित (17) चचेरे भाई विजेंद्र (18) के साथ रिश्तेदारियों में डस्ठौन की दावत देने जा रहे थे।
भटासा गांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों को लोहिया अस्पताल में कालीचरण ने भर्ती कराया। यहां से अंकित को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा अंकित हेलमेट लगाए था।