फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के मेजर सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सेना के मेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी ने जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी देवेंद्र तिवारी ने पुत्री दिशा का विवाह जनपद मैनपुरी कोतवाली सदर आवास विकास राधारमन रोड निवासी सेना के मेजर शिवम तिवारी से 8 दिसंबर 2020 को किया था। विवाह में 50 लाख रुपये नगद व 23 लाख कार्यक्रम में खर्च किए थे। ससुर राजकुमार तिवारी, सास उर्मिला तिवारी दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति सहित सास-ससुर दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर दिशा को प्रताड़ित करने लगे। माता-पिता से शिकायत करने पर दिशा को चाकू से गला काटने की धमकी दी। वर्ष 2021 में दिशा गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

पुत्री के उत्पीड़न की जानकारी होने पर देवेंद्र तिवारी ने एक प्लाट बेचकर 25 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद भी ससुरालीजन उत्पीड़न करते रहे। दिशा अपने मायके आ गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने पति व ससुरालीजनों पर दबाव बनाया तो एक अगस्त को मेजर शिवम तिवारी सेना के जवानों के साथ घर पर आया और जान माल की धमकी दी। पुलिस ने दिशा की तहरीर पर पति सहित सास-ससुर के खिलाफ
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें