फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमबाग व नौगवां में 24 स्थानों से हटाया गया अवैध कब्जा

विज्ञापन
कासिम बाग में अतिक्रमण हटाने का विरोध करती युवती। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कासिमबाग और नौगवां में बुधवार को छावनी परिषद की जेसीबी चली। 24 स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए गए। कब्जे हटाते समय छावनी परिषद के कर्मचारियों से कब्जेदारों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

छावनी परिषद के अवर अभियंता स्वतंत्र सिंह सेंगर की अगुवाई में बुधवार को सफाई निरीक्षक नवाब इदरीश कर्मचारियों व जेसीबी को लेकर मोहल्ला कासिमबग में पहुंचे। कासिमबाग निवासी अमर, ऋषि कुमार, मनोज, रामकिशोर, मोहम्मद इश्तियाक, नसरूद्दीन, रमेश, एसएस प्रजापित, देवा, घनश्याम, राम लखन ने छावनी परिषद की भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। छावनी परिषद की ओर से नोटिस देने के बाद तय समय पर इन लोगों ने जमीन को कब्जा नहीं हटाया था।
जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़कर गिरा दिया गया। मलबा ट्रैक्टर ट्राली में भरवाकर जमा करवाया गया। इस दौरान कई लोगों की अवैध निर्माण हटाने को लेकर कर्मचारियों व अवर अभियंता से तीखी नोकझोंक भी हुई। भीड़
विज्ञापन

एकत्र होने पर पुलिस कर्मियों ने लोगों को खदेड़ दिया और काम शुरू करवा दिया। इसके बाद मोहल्ला नौगवां में जितेंद्र, मदन सहित चार लोगों के घर के सामने का अतिक्रमण हटवाया गया। जेई स्वतंत्र सिंह सेंगर ने बताया कि कुल 24 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। सभी जगह से अवैध कब्जा हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें