फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याएं पूछीं

विज्ञापन
गांव रतनपुर पामरान में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानी। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याएं निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ अमृतपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गांव रतनपुर पामरान, भावन, कुम्हरौर, हुसैनपुर गुर्जरपुर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के हालचाल लिए। ग्रामीणों ने बताया कि फसलें नष्ट हो गई हैं। आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं है। चारे की भी समस्या है। क्षेत्र भ्रमण के बाद कांग्रेस नेता तहसील पहुंचे। एसडीएम प्रीती तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, ग्रामीणों व उनके पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर भोजन की व्यवस्था करने, बीमार ग्रामीणों के इलाज की व्यवस्था के अलावा बाढ़ पीड़ित किसानों से ट्रैक्टर ऋण, क्रेडिट कार्ड व राजस्व की बकाया धनराशि की एक वर्ष तक वसूली न करने की मांग की। मृत्युंजय शर्मा, संदेश राजपूत, मनोज गंगवार, राजेंद्र नारायण मिश्र, रमेश चंद्र कठेरिया, अभय यादव, अनुज दुबे, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें