फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किशोरों ने की थी वृद्धा की हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन दिन पूर्व घर में सोते वक्त एक वृद्धा को चार किशोरों ने लूट के इरादे से मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने पहचान लेने के बाद गायत्री का गला कसा था। पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए खड़ुआ भी बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव नगला कलार निवासी गायत्री उर्फ प्रेमा देवी (65) की मंगलवार रात घर में घुसकर गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी।
उनके जेवरात और दो हजार रुपये भी लूट लिए गए थे। कोतवाल विनोद शुक्ला के नेतृत्व पुलिस ने गांव के ही तीन किशोरों को शक होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उन्होंने लूट और हत्या की बात कबूल कर ली। किशोरों ने पुलिस को बताया कि गायत्री देवी जेवरात पहने रहती थीं। लूटने के मकसद से घर में घुसे।
उन्होंने पहचान लिया, तो गायत्री की गमछा से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवरात में से 700 ग्राम वजन के चांदी के खड़ुआ बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया। वहां किशोर संप्रेक्षणगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें