फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे, उसके भाई डब्बन समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर किया है। व्यापारी नेता पर हमले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कार्रवाई अमल की गई है।
शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ,उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहल्ला वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक उर्फ सोनू रस्तोगी, पंकज उर्फ बंशी रस्तोगी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी मोहन अग्रवाल ने 10 अक्तूबर 2020 को वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक उर्फ सोनू, पंकज उर्फ बंशी, गौरव सहित 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अनुपम दुबे ,अनुराग दुबे उर्फ डब्बन भी आरोपी हैं। अनुपम मैनपुरी जेल और डब्बन कासगंज जेल में बंद है लेकिन वह अभी जेल में हैं। अभिषेक जेल से बाहर आ गया है।
कोतवाल ने बताया कि अनुपम व उनके भाई सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभिषेक, पंकज जमानत पर बाहर हैं। उनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।