फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बहनोई ने शव की शिनाख्त की। युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बरतल निवासी नरेंद्र का पुत्र अनिकेत(28) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह कुछ माह से गांव में रहा रहा था। शुक्रवार दोपहर वह घर से पचास रुपये लेकर निकला और घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह की मैन मुनीम यादव ने गांव अद्दूपुर के पास शव पड़ा होने की सूचना शमसाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर के मेमो पर प्रभारी एसओ जुगल किशोर व फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया।
उधर, नरेंद्र ने अनिकेत के लापता होने की सूचना फेसबुक पर डाली थी। शव मिलने की जानकारी पर गांव महोई निवासी बहनोई कौशल ने मोर्चरी जाकर शव की शिनाख्त अनिकेत के रूप में की। सूचना पर पित्रा नरेंद्र, भाई अनुज, बहन रूबी, रेनू, अंजलि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें