फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Aug 2021 03:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में गुरुवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक के गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव रेंगापुर निवासी अभिषेक उर्फ बुलंदी (22) को एक युवक ने फोन करके रामगंगा के महुलिया घाट पर गुरुवार दोपहर को बुलाया। वहां उससे रुपये के लेने देन को लेकर विवाद हो गया।

इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने अभिषेक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से अभिषेक घायल हो गया। उसे सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें