फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
रोहित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। स्टेट बैंक के सामने बुधवार रात स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस की सख्ती पर भीड़ ने पथराव कर दिया। आखिरकार पुलिस ने डंडे फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। एक सिपाही चुटहिल हो गया।
मोहल्ला गंगानगर रोहिला निवासी रोहित (29) नीबकरोरी स्थित उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। वह ड्यूटी कर शाम को बाइक से घर आ रहा था। रात करीब आठ बजे स्टेट बैंक के पास सामने से आई स्लीपर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित करीब 50 मीटर तक बाइक सहित घिसटता चला गया। घटना के बाद चालक बाइक भगा ले गया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने पहुंचकर रोका। इस पर कुछ युवकों ने पुलिस जीप पथराव शुरू कर दिया। इस पर और पुलिस आ गई और भीड़ को खदेड़ दिया। रोहित स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था।
उसके तीन वर्षीय एक बेटा है। सूचना पर पहुंची पत्नी प्रिया, मां निर्मला देवी व पिता जयवीर सिंह बिलखने लगे। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सभासद अरविंद यादव ने बताया कि स्लीपर बस फर्रुखाबाद की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिजनों ने तहरीर दी है।
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल
फर्रुखाबाद। बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी गोपी जाटव (19) अपने गांव के ही इशहाक (22) के साथ शहर के पास एक भट्ठे से मजदूरी लेने आया था। शाम करीब साढ़े 8 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जमापुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पीछे बैठे इशहाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राजेपुर थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गोपी ने बताया कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि इशहाक का सिर कुचलने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें