फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या, पति की हालत गंभीर, फोरेंसिक टीम ने की जांच

Thu, 16 Sep 2021 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर में गुरुवार तड़के वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर निवासी लाखन सिंह, पत्नी लज्जावती (60) के साथ गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में झोपड़ी डालकर रहते थे। तीन दिन पूर्व खेत से घास काटने को लेकर उनका गांव के वीरेंद्र से विवाद हो गया था।

गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। बुधवार रात को लाखन सिंह और लज्जावती झोपड़ी में सो रहे थे। तभी वीरेंद्र अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज किया। विवाद बढ़ने पर वीरेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ईंटों से कूंचकर लज्जावती की हत्या कर दी और लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


चीखपुकार पर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हत्या करने वाले भाग गए थे। लाखन सिंह को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। लाखन सिंह के बेटे अनिल ने गांव के वीरेंद्र, देवेंद्र, आर्पित, सोनू और अमित उर्फ आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें