फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार टकराने से गिरी चिंगारी, नौ झोपड़ी राख

विज्ञापन
आग से झुलसी श्रीदेवी को संभालते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। बिजली के तार टकराने से गिरी चिंगारी में नौ झोपड़ी जलकर राख हो गई। एक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। आग से छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिग सेट चलाकर आग बुझाई। तहसीलदार ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर राहत देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया भावन निवासी महेंद्र के घर के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। शुक्रवार शाम बिजली के तार टकराने से चिंगारी महेंद्र की झोपड़ी के ऊपर गिरी। कुछ देर में ही झोपड़ी में आग लग गई। महेंद्र के परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने पास की आठ झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण पंपिग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हवा तेज होने से आग ने सभी झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया।
महेंद्र की मां श्रीदेवी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। उनको सीएचसी भेजा गया। वहां से श्रीदेवी को हालत खराब होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आग से ग्रामीण प्रकाश चंद्र, सियाराम, कन्हैयालाल, स्वामी दयाल, शैलेंद्र, सौरभ, वीर प्रताप, मदनपाल की झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया। मदनपाल की बेटी की एक मई को शादी होने वाली है। घर में दहेज का सामान बेड, टीवी, अलमारी, कपड़े, फ्रिज जलकर कबाड़ हो गया। एक घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया। जानकारी मिलने पर तहसीलदार अमृतपुर संतोष कुमार कुशवाहा व एसओ सुनील सिंह परिहार मौक पर पहुंचे। तहसीलदार ने ग्रामीणों से नुकसान के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों के मुताबिक छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें