फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं की चेन, मंगलसूत्र व नकदी पार हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सक्रिय चोरों ने छह महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। चोरों ने दो महिलाओं की चेन, एक का मंगलसूत्र और अन्य महिलाओं के करीब 37 हजार रुपये पार कर दिए। दर्शन के बाद महिलाओं को जेवर व नकदी गायब होने का पता चला तो वह रो पड़ी। इस दौरान मंदिर व भक्तों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और पीड़ित महिलाएं रोते हुए अपने घर चली गईं।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए शुक्रवार को हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दर्शन को आईं मोहल्ला सेनापति की चारू वर्मा की चेन, फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया की सौम्या के 20 हजार रुपये और मंगलसूत्र, श्यामनगर की माला दीक्षित की चेन, गोला कोहना फतेहगढ़ की पूजा के 14 हजार रुपये और मोबाइल, फतेहगढ़ की सुधा के ढाई हजार रुपये और आईटीआई की राधिका के पर्स से करीब एक हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए।
मंदिर के मुख्य द्वार की भीड़ पर नजर रखने के लिए एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। मंदिर में दो महिला सिपाही भक्तों को रोकने के लिए लगी थीं। पीड़ित महिलाओं ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने शक के आधार पर एक युवती से पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित महिलाएं रोते हुए अपने घर की तरफ चलीं गईं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे होते तो पकड़े जाते उचक्के
मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे बड़े घंटे के आसपास ही उचक्के सक्रिय रहे। इस स्थान पर भीड़ में धक्का-मुक्की हो रही थी। मंदिर प्रशासन यदि यहां सीसीटीवी कैमरा लगवा देता, तो उचक्कों को आसानी से पकड़ा जा सकता था। मगर ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें