फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में 53 लाख से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में 1200 मीटर सीसीरोड और 60 कंप्यूटर खरीदने के लिए 53 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़-बेवर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में गेट से कार्यालय तक करीब 50 मीटर सीसी रोड बनी है। इसी परिसर में स्थित प्रधानाचार्य आवास, शिक्षक, कर्मचारियों व हॉस्टल तक गई रोड की हालत ठीक नहीं है। खड़ंजा बिछा होने से वह उखड़ने भी लगा है। कंप्यूटर भी बहुत कम हैं। इससे संस्थान के अंदर चारों ओर 1200 मीटर सीसीरोड और 60 कंप्यूटर व अन्य उपकरण खरीदने के लिए प्रधानाचार्य ने 53 लख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रधानाचार्य दयाचंद्र ने बताया कि प्रस्ताव पास होकर निदेशालय पहुंच गया है। विकास कार्य के लिए बजट जिला योजना के तहत मिलेगा और कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें