फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में शिवी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
शिवी सागर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो (अंडर 62 किलोग्राम) प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में शिवी सागर ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। कोच ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ताइक्वांडो का छात्राओं को तीन-तीन माह प्रशिक्षण दिया जाता है। डीएन पीजी कॉलेज की छात्रा शिवी सागर ने अक्तूबर में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शुरू किया। तीन माह सीखने के बाद लखनऊ में 18 व 19 दिसंबर को अग्रवाल शिक्षा संस्थान मोती नगर में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अंडर 62 किलोग्राम सीनियर बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर शिवी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहां से लौटने पर ताइक्वांडो के कोच अजय प्रताप सिंह ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें