फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की रिवाल्वर से गोली चलने की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा नेता की रिवाल्वर से ही गोली चलने की पुष्टि विधि विज्ञान प्रयोगशाला झांसी की रिपोर्ट में हुई है। सपा नेता ने एक वर्ष पहले दुकान पर कब्जे के विवाद में डॉक्टर भाई पर गोली चला दी थी। बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचक चार्जशीट लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी सपा नेता रजत माहेश्वरी उर्फ रजत क्रांतिकारी का पांच दिसंबर 2020 को दुकान पर कब्जे के विवाद में भाई डॉ. विवेक माहेश्वरी से विवाद हो गया था। सपा नेता रजत क्रांतिकारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया था। गोली ईंट से लगती हुई निकल गई थी। भाई बाल-बाल बच गया था। इस मामले में तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रहमत खां ने सपा नेता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
रहमत खां के स्थानांतरण के बाद मुकदमे की जांच शैलेंद्र सिंह को मिली। उन्होंने सपा नेता की रिवाल्वर व कारतूस खोखे को बैलेस्टिक जांच के लिए झांसी के रायगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि सपा नेता की लाइसेंसी रिवाल्वर से ही गोली चली थी। बरामद कारतूस खोखा भी उसी रिवाल्वर से चला हुआ था। विवेचक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है। शीघ्र ही सपा नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें