फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर रक्षा की ली शपथ

विज्ञापन
महाराजा हरिश्चंद्र विद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेते शिक्षक व छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संविधान दिवस पर कई स्थानों पर संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। स्कूलों में संविधान की खासियतें बताई गईं। सपा ने भाजपा पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा हर हाल में संविधान की रक्षा करेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी अफसरों और कर्मियों ने संविधान रक्षा की शपथ ली। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट समेत प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने एसपी दफ्तर में संविधान दिवस मनाया। उन्होंने सभी कर्मियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। बढ़पुर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शिवांशु ने गीत बढ़ा। विदुषी कटियार, अवंतिका दीक्षित, अंकिता मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए।
आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर महासचिव मंदीप यादव की देखरेख में संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी, तब से संविधान से खिलवाड़ हो रहा है। इस मौके पर जहान सिंह लोधी, अरविंद यादव, हरिओम दयाल, शशांक सक्सेना, अनुराग यादव, अनिल पाल, आशुतोष दीक्षित, इलियास मंसूरी, अरुण सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन

संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया नमन
कायमगंज संवाद के अनुसार मुंसिफ न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कवि प्रो. रामबाबू मिश्रा ने संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति सचेत रहने पर बल दिया। साथ ही भारतीय संविधान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में एक बताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघव शुक्ला व अधिवक्ता राजवीर सिंह ने संवैधानिक व्यवस्थाओं की चर्चा की। अधिवक्ता नरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह विजय सक्सेना, रामप्रकाश दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें