फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया, टाइफाइड की गिरफ्त में हर तीसरा व्यक्ति

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में ब्लड का सैंपल लेता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के डर के बीच संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। हालात ऐसे हो चले कि ओपीडी में आने वाले आधे मरीज बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। जांच को पहुंचने वाले लोगों में हर तीसरा व्यक्ति मलेरिया, टायफायड से पीड़ित निकल रहा है। इन बुखारों से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। सीएचसी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

डॉ.राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से आधे मरीज बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। पिछले महीने तक मलेरिया, टाइफाइड, वायरल की जांच के लिए करीब 30 नमूने लिए जाते थे, मगर संख्या 150 तक पहुंच गई है। इनमें 50 मरीज मलेरिया से पीड़ित निकल रहे हैं। शुक्रवार को मलेरिया की जांच के लिए 90 नमूने लिए गए हैं। जिले की सभी सीएचसी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ बड़ी है।
सीजनल बुखार से डरने की जरूरत नहीं
लोहिया पुरुष अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि डेंगू का प्रकोप नहीं है। सीजनल बुखार हैं। मौसम में बदलाव वायरल फैला रहा है। मच्छर बढ़ने से मलेरिया हो रहा। ऐसे में डरें नहीं। गुनगुना पानी पीयें। बुखार आने पर आराम करें। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें