फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट से बालिका व मजदूर की मौत

विज्ञापन
श्रद्घा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर में करंट आने से मजदूर की मौत गई। वहीं क्षेत्र के गांव बिलौना नगला में केबल टूटकर दरवाजे पर गिर गया। लोहे के दरवाजे में करंट आने से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी रामसिंह (30) लालकुआं स्थित एक तंबाकू गोदाम में काम कर रहे थे। वह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप चला रहे थे। तभी उसके स्टार्टर में करंट आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। गोदाम में मौजूद अन्य लोगों ने बिजली की लाइन बंद की और राम सिंह को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव लेकर घर चले गए।
क्षेत्र के गांव बिलौना नगला में खेतपाल के घर के मेन गेट पर बिजली का केबल टूटकर गिर पड़ा। लोहे के दरवाजे में करंट आने लगा। खेतपाल की 12 वर्षीय पुत्री श्रद्धा ने दरवाजा खोला तो वह करंट से चिपक गई। मां बबली बचाने के लिए दौड़ी लेकिन करंट की वजह से कुछ न कर सकीं। बाद में लाइन काटी गई, लेकिन तब तक श्रद्धा की मौत हो चुकी थी। माता-पिता के साथ ही श्रद्धा की दो बहनों व एक छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें