फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोरी की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव भुड़िया में बिजली गिरने से एक किशोरी की ही मौत ही गई। वहीं गांव मंसूरनगर में बिजली गिरने से महिला झुलस गई। उसको सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बारिश से पहले जोरदार बिजली की गड़गड़ाहट हुई। इस दौरान गांव भुडिया कटरा निवासी सुग्रीव यादव की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी आंगन में खड़े नीम के पेड़ के नीचे खाना खा रही थी। कुछ दूरी पर उसकी दूसरी बहन शिल्पी बैठी थी। पिता व भाई संजीव मशीन से जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। तभी बादलों में गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी और शिवानी पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शिवानी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। शिवानी की दो बहनें व दो भाई हैं। वहीं गांव मंसूर नगर निवासी पुष्पा (25) आंगन में झाड़ूू लगा रही थीं। आंगन में बिजली का पंखा रखा था। पंखे से छूती हुई आकाशीय बिजली ने पुष्पा को भी चपेट में ले लिया। इससे वे झुलसकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें