फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत चकबंदी की शिकायत पर एडीएम ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। गांव बहोरा में गलत तरह से चकबंदी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति ने बंदोबस्त अधिकारी के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसान यूनियन के लोगों ने एडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बहोरा गांव में हुई चकबंदी में कई लोगों के चक गलत काट दिए गए, जिसका विरोध होने से दो साल से चकबंदी बंद है। ग्रामीण दोबारा से चकबंदी कराकर सही से चक कटाने की मांग कर रहे हैं।
इसको लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी बंदोबस्त अधिकारी राजेश त्रिपाठी के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसान यूनियन ने ज्ञापन दिया। चकबंदी में बहुत गड़बड़ी की गई है। जिसका खेत तीन बीघा था, वह दो बीघा रह गया और जिसका चार बीघा था, उसका पांच बीघा हो गया। जहां बस्ती है, वहां भी चकबंदी कर दी गई।
विज्ञापन

किसान यूनियन ने दिए ज्ञापन में कहा कि गांव के मजरों में परिक्रमा मार्ग हो, सुरक्षित जमीन गांव के पास लाई जाए। छछोनापुर स्कूल तक सेक्टर मार्ग हो, जहां आबादी नहीं है, उस जमीन को चकबंदी में शामिल किया जाए।
सरकारी योजनाओं के लिए जमीन गांव के आसपास छोड़ी जाए। एक व्यक्ति के दो से ज्यादा चक न हों, ग्राम सभा में आराजी पूरी है, इसलिए किसी का चक छोटा और बड़ा न किया जाए। ग्रामीणों ने चकबंदी लेखपाल को हटाने की मांग उठाई। एडीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें