फर्रूखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला विधायक अमर सिंह खटिक का गांव है। गांव में बिजली घर के पास एक तालाब है। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने तालाब में औंधे मुंह एक युवक का शव देखा। जानकारी पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सीओ व इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
उसके शरीर पर सिर्फ एक कत्थई रंग अंडर वियर था। शव का उल्टा हाथ कटा था। अनुमान है तालाब में कछुए आदि उसे खा गए।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।