फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से नहीं हो पाई परदेसियों की कोरोना जांच

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन जारी रही। इस हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा असर कोरोना की जांच और टीकाकरण पर पड़ रहा है। हड़ताल के कारण विदेश से लौटे पांच लोगों की कोरोना जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ओमिक्रान की आशंका के चलते विदेश से लौटने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच और कंट्रेक्टर ट्रेसिंग के आदेश हैं। शासन से गुरुवार को पांच लोगों के विदेश से लौटने की सूचना जिला मुख्यालय को दी गई। इसमें तीन लोग शहर, एक कायमगंज व एक ग्रामीण क्षेत्र से है। सीएमओ कार्यालय से पांचों से फोन कर संपर्क किया गया, लेकिन उनकी कोरोना जांच के लिए टीम नहीं भेजी गई। नवंबर से अब तक 38 लोग विदेश से जिले में लौटे हैं। इनमें 21 लोगों की ही जांच हो चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। 15 लोगों की अभी जांच नहीं हुई है। हड़ताल के कारण गुरुवार को कोरोना से बचाव के टीके लगाने के लिए शिविर भी गांवों में नहीं लगाए जा सके।
शिविरों में 25 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन सरकारी अस्पतालों में शाम चार बजे लक्ष्य का 10 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर कोविड टीकाकरण बूथ पर एक एएनएम को लगाया गया है। टीकाकरण के लिए सीएचसी समेत 12 बूथ ही लगाए जा सके। सीएचसी के प्रतिरक्षण अधिकारी रामनरेश ने बताया कि पहले 30 बूथों पर करीब 2500 लोगों का टीकाकरण हो था, गुरुवार को 700 टीके ही लगाए जा सके। नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जांच नहीं कराई जा सकी। शुक्रवार को जांच कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कई कर्मचारी संगठनों का हड़ताल को समर्थन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर सात सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। सीएमओ कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी धरना दिया। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री, संयुक्त कर्मचारी संघ के पंकज शुक्ला, राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने धरने में पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चक्र सिंह यादव व मंत्री जितेंद्र कुमार भी हड़ताली कर्मियों ने आपातकालीन सेवाएं छोड़कर अन्यकार्यों का बहिष्कार किया।
धरना प्रदर्शन से कार्यालय का रास्ता बंद करने पर सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने नाराजगी जताई। इस पर कर्मचारियों की उनसे नोकझोंक हो गई। कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना स्थल बदलने का भरोसा दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आशा व संगिनी भी धरने में शामिल होंगी। धरने में डॉ.सुरेंद्र राठौर, डॉ.रजत कटियार, डॉ.सुधीर कुमार, डॉ.निशि गौड़, प्रांजुल तिवारी, अभिषेक बाजपेई, आशुुतोष, अंकित, पारुल सिंह, ज्योति, वर्षा, सोनी आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें