फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

Fri, 03 Sep 2021 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
अजय कुमार का (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रूखाबाद के नवाबगंज में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे खड़े एक युवक की पैर फिसलने के चलते तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुन मां बदहवास हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाने के गांव बलीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र अजय कुमार (27) शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को तालाब के किनारे बांधने गया था। तभी अजय कुमार अपनी एक भैंस को तालाब में नहलाने लगा। इसी समय पैर फिसलने से अजय कुमार तालाब में गिर गया।

कुछ दूरी पर खड़ी एक किशोरी ने शोर मचाया। तो परिजन व आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने तालाब में घुसकर अजय कुमार को लगभग दो घंटे बाद बाहर निकाला। तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें