फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल से आए दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केरल से लौटे दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दंपति और उनके संपर्क में आए परिवार के 11 लोगों को फतेहगढ़ एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में 25 दिन बाद कोराना केस मिला है।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी युवक पत्नी और बच्चों के साथ केरल में रहकर मजदूरी करता है। 29 अगस्त को गांव लौटते समय उनकी आगरा में कोराना जांच हुई थी। 30 अगस्त की सुबह युवक और उसकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दंपती के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। गुरुवार को संक्रमित दंपती के अलावा दोनों बच्चों, युवक की मां, बहन, भाई की पत्नी व चार बच्चे, दूसरा भाई व उसकी पत्नी को एंबुलेंस से लाकर फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए।
जिले में अब तक 10341 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 194 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी दो केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि केरल से आए दंपती के कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमण रोकने के लिए संपर्क में आए उनके परिजनों को भी भर्ती कराकर नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें