पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते लोधी माहसभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोधी महासभा ने रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौनधारण कर आयोजकों ने श्रीराम मंदिर के मुख्य द्वार पर बाबूजी की प्रतिमा लगाने की मांग की।
रेलवे रोड स्थित एक होटल में महासभा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ लल्ला समेत तमाम लोगों ने कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन राम के लिए समर्पित था।
उन्होंने राम के लिए अपनी सरकार को भी न्योछावर कर दिया था। ऐसे भक्त की प्रतिमा राममंदिर के गेट पर लगनी चाहिए। समाज के तमाम लोगों ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई। अध्यक्षता रामसनेही राजपूत और संचालन महामंत्री ईश्वर दयाल राजपूत ने किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा, कौशलेंद्र सिंह, जौली राजपूत, नरेंद्र सिंह राजपूत, धनीराम वर्मा, लज्जाराम वर्मा, नरोत्तम राजपूत आदि लोग थे।