फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जर लगाते वक्त करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोबाइल चार्जर का प्लग लगाते वक्त अचानक लगे करंट से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र के गांव भावन निवासी रमेश चंद्र (25) खेती करते थे। उन्होंने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए जैसे ही बोर्ड में चार्जर लगाया। तभी वहां खुले तार से करंट लगने से उसमें चिपक गए। परिजनों ने उन्हें बमुश्किल छुड़ाया।
शाम पांच बजे परिजन रमेश को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. अरिदमन सिंह ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रमेश चंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। रामकिशोर, बबलू और आनंद भाई हैं। तीन बहनें कुसुमा, सुषमा व रेशमा, मां लीलावती, पत्नी बेबी हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले पुत्र का हुआ जन्म
रमेश चंद्र की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी बेबी ने दो माह पहले ही एक पुत्र को जन्म दिया है। परिजन बच्चे और पत्नी को लेकर काफी परेशान हैं।
पाड़ टूटने से मजदूर घायल
फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर पश्चिम निवासी चंदन (40) मजदूरी करता है। वह शाम को आवास विकास में मकान निर्माण के लिए पाड़ बांध रहा था। अचानक पाड़ टूटने से वह नीचे जा गिरा। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें