फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल के हवाले

विज्ञापन
सातनपुर मंडी में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात जवान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की चाराें विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद सातनपुर मंडी स्थित स्ट्रांगरूम में ईवीएम रखवाई गईं हैं। ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सोमवार को एएसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी की जांच की।
विज्ञापन

शहर की सातनपुर मंडी में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है। जिले में रविवार को हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने रात में ही ईवीएम जमा करा दीं थीं। उन्हें स्ट्रांगरूम में रखवाया गया। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज की ईवीएम 24 कक्षों में, अमृतपुर की 21, फर्रुखाबाद की 19 और भोजपुर की 17 कक्षों में रखी गई हैं।
इनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बल को दी गई। बैरिकेडिंग पर पीएसी तैनात की गई है। मंडी में बनाए गए बैरियर पर पुलिस बल लगाया गया है। इसमें शिफ्ट के हिसाब से तीन इंस्पेक्टर, 12 दरोगा, 26 प्रधान आरक्षी और 36 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने मंडी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की हाजिरी भी ली। इसके पहले अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें